अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. वहीं 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) से दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

