मौसम विभाग (imd) ने इस साल तेज गर्मी पड़ने का पहले ही पूर्वानुमान जताया था. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ-साथ तेज धूप निकलेगी.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज मौसम में सुधार होने की संभावना है. आज इन इलाको में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी.
देश के कई हिस्सों में अभी ही अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या इससे भी ऊपर है. असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री से ऊपर है. हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर ऐसी ही स्थिति है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिकतम तापमान ऊपर चल रहा है.आज अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं.

