रांची. मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत का अहसास करा रही है. पिछले तीन-चार दिनों से मौसम ने अपना मिजाज बदला है. प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के कई जिलों में अगले 2 दिन आंधी चलेगी. कुछ जिलों में बारिश भी होने की संभावना है. कई जगह वज्रपात भी होने की आशंका है. इसको लेकर अलर्ट किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वह पेड़ों के नीचे बिजली के खंभों के नीचे ना खड़ा हों. कुल मिलाकर पलामू को छोड़ बाकी जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी.

