BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम:-तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान

by bnnbharat.com
May 29, 2022
in समाचार
मौसम:-24 घंटे घने कोहरा और धुंध का प्रभाव रहेगा
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

 

IMD की मानें तो, अगले 4 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की चेतावनी नहीं है. आप सभी को बता दें कि दिल्ली में आज, 29 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और दिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. दूसरी तरफ कल यानी 30 मई को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. इसी के साथ अगर मौसम विभाग (imd) की मानें तो, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा.

 

वहीं, आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं. वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. वहीं गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. आपको पता हो मानसून (monsoon) को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है. जी दरअसल भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 मई तक मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है.

 

सामान्य तौर पर केरल में मानसून 1 जून तक दस्तक देता है. लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है. आपको हम यह भी बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. जी दरअसल मौसम विभाग की मानें तो, केरल में अगले कुछ दिनों तक केरल में मौसम ऐसा ही रहने वाला है. केरल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

 

अगले चार से पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बौछारें या तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केजीएफ चैप्टर 2 ने 45 दिनों में कामए इतने अरब 

Next Post

गैंग्स ऑफ वासेपुर: प्रिंस खान के घर मे चल रही है कुर्की जब्ती

Next Post

गैंग्स ऑफ वासेपुर: प्रिंस खान के घर मे चल रही है कुर्की जब्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d