चक्रवाती तूफान असानी का खतरा फिलहाल टलता जा रहा है. अभी इसका रुख आंध्र प्रदेश की तरफ है.तूफान के 12 मई तक पूरी तरह कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है.हालांकि इसके असर से आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होने तथा तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. आंध्र प्रदेश में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विशेष राहत आयुक्त,भुवनेश्वर, ओडिशा प्रदीप कुमार जेना के अनुसार, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तक पहुंचने के बाद तूफान विशाखापट्टनम तक आने के बाद फिर समुद्र में मिल जाएगा. इस दौरान ये कमज़ोर हो जाएगा. 12 मई की सुबह चक्रवात पूरी तरह कमज़ोर हो जाएगा.

