राँची.भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चक्रवाती प्रवाह में तब्दील होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके प्रभाव से सोमवार को दिन की शुरुआत कुहासे और धुंध से हुई। दोपहर तक आसमान में धुंध छायी रही।
चक्रवाती प्रवाह दक्षिण बिहार तक विस्तृत होने से झारखंड में बादलों का साया है। कुहासे और धुंध के बीच के बीच बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे घने कोहरा और धुंध का प्रभाव रहेगा। उसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

