नगर परिषद सिरमौर के वॉर्ड संख्या आठ में स्थित बलात्कार के फरार आरोपी कृष्ण देव सिंह के खिलाफ कार्यवाई की गयी. आरोपी के घर और दुकान को प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौजूद रही. दुष्कर्म के आरोपी सीताराम बाबा और उसके साथी साथी विनोद पांडे के बाद जिले के दूसरे अपराधियों पर भी कार्रवाई हो रही है.
बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री shivraj सिंह चौहान ने दुष्कर्म के खिलाफ खुले मंच से कड़े आदेश दिए थे.इसके बाद प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटरों की लिस्ट बनाकर उनके घरों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है. प्रशासन ने सर्किट हाउस में हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सीताराम के गुढ़वा गांव स्थित घर को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. बाबा के साथी विनोद पांडे के गृह ग्राम नईगढ़ी के अकौरी में बने मकान को भी प्रशासन ने नेस्तनाबूद कर दिया था.

