कोलकाता.तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नयी पदाधिकारी समिति का गठन करते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया. सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

