नई दिल्ली.उत्तरप्रदेश के सीएम योगी ने कहा, ‘यह एक प्रगतिशील बजट है, जो सभी वर्गों विशेषकर किसानों, महिलाओं, युवाओं को लाभान्वित करता है.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘यह एक प्रगतिशील बजट है. एमएसपी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं, किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय, युवाओं के लिए 60 लाख रोजगार, मिशन शक्ति जैसे महिला सशक्तिकरण के उपाय हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे.’
सीएम योगी ने आज एक के बाद एक ट्वीट किए. एक ट्वीट में लिखते हैं -मैं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाले सर्वसमावेशी व प्रगतिशील यूनियन बजट: 2022-23 का स्वागत करता हूं. यह बजट भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाएगा. आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!
मैं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाले सर्वसमावेशी व प्रगतिशील यूनियन बजट: 2022-23 का स्वागत करता हूं.
यह बजट भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाएगा.
आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!

