रूस-युक्रेन युद्ध के बीच राहत की खबर आ रही है. बातचीत की पेशकश होती नजर आ रही है. रुस ने एक बार सशर्त बातचीत की पेशकश कर चूका है, जिसे युक्रेन ने अस्वीकार कर दिया था. जिसके बाद रूस ने हमला और तेज़ कर दिया था. अब बेलारूस में बातचीत होने के दावा रुसी मीडिया ने किया है. युद्ध को अब बातचीत की टेबल पर लाने के प्रयास किया जा रहा है. बेलारूस के अधिकारियों ने यूक्रेन से अपील की है कि वह रूस से बातचीत का ऑफर स्वीकार कर ले. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी मीडिया के उस दावे का खंडन किया . जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि बेलारूस में बातचीत नहीं होगी. जेलेंस्की ने कहा है कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने जिम्मेदारी ली है. हम बिना किसी शर्त के बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं.
इधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित है. युक्रेन की हालात को देखते हुए उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. बता दे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समर्थन की मांग को लेकर उनसे बात की थी.

