युक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगायी है. उनका मानना है की रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात जरुर सुनेंगे. कहा की भारत ने पहले भी कई मौको पर शांति स्थापना में अहम भूमिका निभाई है. इस बाबत भारत में युक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने युक्रेन की ओर से बात रखी. उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में, हम भारत के समर्थन की गुहार लगा रहे हैं. लोकतांत्रिक राज्य के खिलाफ अधिनायकवादी शासन की आक्रामकता के मामले में, भारत को पूरी तरह से अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए. इस युद्ध को रोकने में भारतीय नेतृत्व के सक्रिय समर्थन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि पुतिन विश्व की कितने नेताओं की बात को सुनेंगे पर मोदी जी के बारे में उम्मीद है कि पुतिन को कम से कम इस पर विचार करना चाहिए. हम भारत सरकार के अधिक अनुकूल रवैये की उम्मीद कर रहे हैं.”
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने विश्व के अन्य नेताओं से देश को रक्षा सहयोग मुहैया कराने और उसके हवाई क्षेत्र को रूस से बचाने में मदद करने की अपील की है.

