युक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में सिस्टम की कूलिंग के लिए डीजल जनरेटर में 48 घंटे के लिए ही ईंधन बचा है। अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो प्लांट से रेडिएशन का खतरा है. बता दें कि रूस-युक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के बंद पड़े चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में बिजली आपूर्ति करने वाला ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया है जहाँ आपातकालीन जेनरेटर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है.
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में ही दुनिया की सबसे भीषण परमाणु त्रासदी हुई थी। युक्रेन की news एजेंसी के अनुसार बिजली गुल होने से परमाणु संयंत्र की कूलिंग सामग्री को खतरा हो सकता है। यूक्रेन के ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेरहो ने कहा है कि राष्ट्रीय परमाणु नियामक के अनुसार चेर्नोबिल के सभी संयंत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और डीजल जनरेटर में 48 घंटे के लिए ईंधन है। नियामक ने कहा कि बिजली के बिना ”परमाणु और विकिरण सुरक्षा के मापदंडों” को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बिजली की आपूर्ति करने वाला ग्रिड की मरम्मत की अनुमति देने के लिए संघर्ष विराम की अपील की है.

