रूस द्वारा युक्रेन पर हमला किये दस दिन हो गये. युद्ध अभी भी जारी है. दोनों देशों के बीच वार्ता के बाद भी अभी कोई हल नही निकल पाया है. अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देश रुसी हमले के विरोध में है. रूस पर इन देशों ने कई प्रतिबंध भी लगाये है. कई रुसी नागरिक भी रूस द्वारा किये हमले के विरोध में है. दुनिया भर में पुतिन की आलोचना और विरोध हो रही है, इसके बावजूद पुतिन झुकने को तैयार नहीं हैं.
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर सहित तमाम जगहों से लोग रूसी हमले के खिलाफ सडकों पर उतर रहे है. प्रदर्शनकारियों ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस की आलोचना की और जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म करने की मांग की है. रुसी राष्ट्रपति ने इन्हें प्रदर्शन से दूर रहने को कहा है.
जापान की राजधानी टोक्यो में भी हमले का विरोध किया गया. जापान में मौजूद एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं रूसी हूं और इस युद्ध का विरोध करती हूं. फ्रांस में भी हजारों लोग यूक्रेन के समर्थन में उतरे हैं, उनकी मांग हैं कि रूस पीछे हटे और युद्ध खत्म हो.

