युक्रेन के रूसी सेना का कहर जारी है. पिछले 24 घंटों में रूस ने यूक्रेन के 51 सैन्य ठिकाने को नष्ट कर दिया. रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा रूसी सेना ने यूक्रेन के 51 सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया. प्रवक्ता ने कहा कि हमले में के ए-52 और एमआई-28 लड़ाके हेलीकॉप्टर, सैन्य सामान की 24 इकाइयां, जिनमें सात टैंक, पैदल सेना के पांच वाहन और तीन बख्तरबंद सैन्य वाहन शामिल हैं, बर्बाद हुए हो गए. रूसी सेना के हमले में अबतक 261 मानव रहित एरियल वाहन, 204 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सस्टिम, 1,587 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहन, 163 बहुउद्देशीय लॉन्च रॉकेट सस्टिम, 636 फील्ड आर्टिलरी गन और मोर्टार के साथ ही 1,397 विशेष सैन्य वाहन बर्बाद हो गए हैं. रूसी सेना ने साथ ही सटीक निशाने वाले समुद्र आधारित कलीब्र क्रूज मिसाइल से उक्रेन के सबसे बड़े ईंधन डिपो को भी नष्ट कर दिया.

