रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. युद्ध रोकने के प्रयास भी हो रहे है. वार्ताए चल रही है. पर युद्ध रूक जाये ऐसा दिख नही रहा. इधर यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी से नागरिकों को निकालने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं. सुमी में भारतीय और चीनी छात्र भी है. युक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि 8 मार्च को सुबह 10 बजे से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे की घोषणा की गई है. सभी फंसे हुए भारतीयों से इस अवसर का उपयोग करने और ट्रेनों/वाहनों या परिवहन के अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके निकालने का आग्रह किया जाता है.

