युक्रेन पर रूसी हमले के चौथे दिन भी घमासान जारी है. इस दौरान सशर्त बातचीत की पेशकश भी रूस के द्वारा की जा रही है. रूस ने दावा किया है कि युक्रेन बेलारूस में बातचीत करेगा . फिलहाल रुसी सैनिक युक्रेन की राजधानी कीव के निकट लगातार बढ़ता जा रहा है. युक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा या आशंका जताई जा रही है कि भी समय रूस कीव पर कब्जा कर सकता है. इन सबके के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन जंग में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर रही है. खबर मिली है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है. इस अलर्ट के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है. पश्चिमी देशों ने इसे तीसरे विश्वयुद्ध से पहले ही आहत करार दिया है.

