भारत सरकार द्वारा युक्रेन में रह रहे भारतीयों को युक्रेन छोड़ने की सलाह के बाद 20 हजार से ज्यादा भारतीय युक्रेन बॉर्डर पर कर चुके है. आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को वहां से स्वदेश वापसी भी रही है. इस बावत भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. बताया कि आपरेशन गंगा के तहत युक्रेन में युद्ध के बीच भारतीयों को निकालने के लिए अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का संचालन किया जाएगा. जिसमें भारतीय वायुसेना के C-17 विमान भी शामिल हैं. बता दें कि युद्ध के कारण से भारतीयों की निकासी में कई दिक्कते आ रही है. यूक्रेन और रूस से भारतीयों के सुरक्षित निकाल में सहयोग का आग्रह किया है. बागची ने खार्किव और पिसोचिन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जाहिर की. बताया कि भारतीयों के लिए बसे वहां भेजी गई हैं.

