मास्को: यूरोप के हालात ऐसे हो चुके है कि रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी भयानक युद्ध हो सकता है. लगातार इसकी संभावना बनी हुई है. रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख से ज्यादा सैनिक जमा कर रखे हैं, ईंट ही नहीं रूस ने अपनी तबाही मचाने वाली इस्कंदर-एम बलिस्टिक मिसाइल भी बड़े पैमाने पर जमा कर दिया है. कम दूरी तक मार करने वाली ये इस्कंदर मिसाइलें यूक्रेन की सीमा के पास देखी गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रूस इस्कंदर-एम मिसाइल को रेल बोगियों में भर कर ले जा रहा है.
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है रूस ने लगभग 36 मिसाइलें बोडर पर जमा कर रखे हैं. उनसे कहा है, रूस की सैन्य तैयारी ‘लगभग पूरी’ हो गई है. उसने आगे कहा कि रूस इन हथियारों के जरिये यूक्रेन के महत्वपूर स्थानों को निशाना बना सकता है.
जानें कितनी खतरनाक है रूसी मिसाइल
बता दें कि रूस का इस्कंदर एम मिसाइल की रेंज आधिकारिक रूप से 500 किमी है. एक मिसाइल करीब 700 किलो विस्फोटक अपने साथ ले जा सकती है.
द ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस यूक्रेन के पास अपने रणनीतिक परमाणु हथियार ले जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, विशेषज्ञों का कहना है कि करीब 48 लॉन्चर को तैनात किया गया है.
हालांकि, रूस के शीर्ष राजनयिक ने अमेरिका के उस आरोप को खारिज कर दिया कि वह (रूस) यूक्रेन पर आक्रमण करने का बहाना ढूंढ रहा है.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी अमेरिका के दावे को ‘मुकम्मल दुष्प्रचार’ कहकर खारिज कर दिया है.

