अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है कि यूएस की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 51.01 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अबतक कुल 62.2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.24 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है. ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की.
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 510,191,435, 6,220,536 11,246,449,964 हो गई है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों मौतों की संख्या क्रमश: 81,042,367 991,572 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है.

