रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चौथे दिन रुसी सेना ने युक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर दिया है. युक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बात पर चिंता जताई है कि रूस किसी भी समय कीव पर कब्जाकर सकता है. वहीं रुसी मीडिया के अनुसार यूक्रेन बेलारूस में बातचीत के लिए तैयार हो गया है। रूसी मीडिया का दावा है कि यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस के लिए रवाना हो गया है, जहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों से मिलेंगे।
इधर राजधानी कीव पर कब्जे की आशंका को लेकर अमेरिका ने युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को युक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था जिसे राष्ट्रपति ने इंकार कर दिया. उनका कहना है की रूस के खिलाफ वे डटे रहेंगे. उन्होंने अपने नागरिकों को भी हथियार थमा दिए है.
यूक्रेनी जनता ने भी राष्ट्रपति के आह्वान पर मोर्चा खोल दिया है.

