नई दिल्ली.यूक्रेन पर रूस लगातार हमले के बीच नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि रूस को इस युद्ध को रोकने के लिए कहे. एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. साथ ही युद्धग्रस्त इलाकों से विदेशी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए फायरिंग बंद करने का आग्रह किया है.
उन्होंने कहा कि 30 वर्षों के लिए यूक्रेन अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक स्वागत योग्य घर था. विदेशी छात्रों के यहां से निकलने के लिए यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की है. हॉटलाइन स्थापित की है. दूतावासों के साथ काम किया है. यूक्रेनी सरकार लगातार उनके लिए काम कर रही है.

