यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने हमला तेज कर दिया है. कीव एयरपोर्ट के पास बहुत बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. इससे पहले आज कोनोटॉप में रूसी एयरक्राफ्ट ने दो धमाके किए थे. अंदेशा जताया जा रहा है कि खारकीव एयरपोर्ट पर भी रूस हमला कर सकता है.

