रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को बातचीत से सुलझाने का प्रयास शुरू हो गया है. दोनों देश बेलारूस में युद्ध को रोकने के लिए बात कर रहे है. शांति बहाली के लिए दोनों देश को इस वार्ता से काफी उम्मीद है. यूक्रेन ने वार्ता से पहले रूसी सैनिकों को वापस जाने की बात की. अनुमान है कि युद्ध में जान माल का भारी नुकसान हुआ है.
रुसी मीडिया के अनुसार सोमवार को बेलारूस के गोमेल शहर में दो यूक्रेनी हेलिकॉप्टरों को आते हुए देखा गया. वार्ता में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री अलेक्सी रेजनिकोव, सत्ताधारी सर्वेंट ऑफ द पीपल गुट के प्रमुख डेविड अरखामिया और उप विदेश मंत्री निकोले टोचिट्स्की सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल है. वहीं रूस के प्रतिनिधिमंडल में मिन्स्क में मॉस्को के राजदूत, रूस के उप रक्षा मंत्री, एक वरिष्ठ सांसद और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की शामिल हैं.
युक्रेन के प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि रुसी सैनिक उनकी जमीन से वापस जाए और रूस सीज फायर की घोषणा करें. वहीं रूस के मेडिंस्की ने कहा कि हम चाहते है कि समझौता जल्द हो.

