यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे.

