रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है.रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है. यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है. इस बीच रूस से जंग के बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा पेश किया गया है. यूक्रेनी सेना की ओर से रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया गया है.

