झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है की यूक्रेन में बने नए गतिरोध के बीच अपने निजी खर्च से झारखण्ड वापस आने वाले राज्यवासियों के टिकट की राशि झारखण्ड सरकार Reimburse करेगी.
राज्य सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी राज्यवासियों को हर संभव मदद पहुँचाने का काम कर रही है.इससे पहले यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखण्डवासियों के लिए झारखण्ड सरकार ने हेल्पलाइन जारी की है.

