रूस और यूक्रेन में जारी तनाव को देखते हुए यूक्रेन सरकार ने अब पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी है. यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि यूक्रेन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों के अलावा सभी यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति लागू कर दी है. यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आपातकाल की स्थिति 30 दिनों तक चलेगी और इसे अगले 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है.
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने रूसी हमले के बढ़ते खतरे के जवाब में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित करने की योजना को मंजूरी दे दी है.

