BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के बाहुबली विधायक के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
यूपी के बाहुबली विधायक के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने भदोही के ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के अवैध कॉम्प्लेक्स विजय टावर को ध्वस्त कर दिया गया. अल्लापुर इलाके में पुलिस चौकी के ठीक सामने लगभग 350 वर्ग गज में 4 मंजिला कॉम्प्लेक्स अवैध रूप से बनवाया गया था. यह कॉम्प्लेक्स बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की पत्नी मिर्जापुर सोनभद्र सीट से एमएलसी रामलली मिश्रा और उनकी सास इंद्रकली देवी के नाम पर है.

दरअसल, विजय मिश्रा पर आरोप है कि रेजिडेंशियल 2 मंजिला इसका नक्शा पीडीए से पास कराया था. बेसमेंट को मिलाकर 4 मंजिली अवैध इमारत खड़ी कर दी थी. यूपी में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जब कार्रवाई शुरू हुई तो अक्टूबर 2020 में इस कॉम्प्लेक्स को भी गिराने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की. उस समय विजय मिश्रा के परिजन कमिश्नर कोर्ट चले गए. कमिश्नर कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद विजय मिश्रा के परिजनों ने हाईकोर्ट की शरण ली और कॉम्प्लेक्स को बचाने की गुहार लगाई.

लेकिन कोर्ट ने अवैध निर्माण पर विजय मिश्रा को कोई राहत नहीं दी. इसके बाद विजय मिश्रा के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में अंडरटेकिंग दी गई कि 6 हफ्ते में अवैध निर्माण खुद ध्वस्त करा लेंगे. विजय मिश्रा ने ठेकेदार शंभुनाथ गुप्ता को अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का ठेका भी दिया था. दिसंबर 2020 में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू हुई थी. लेकिन कोर्ट से मिली मोहलत खत्म होने के बाद भी कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण नहीं हटाया जा सका है. इसके बाद पीडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीमें सरकारी जेसीबी मशीनों से पूरे भवन को ध्वस्त कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अन्न की बर्बादी में पहले नंबर पर है अमेरिका, भारत भी पीछे नहीं

Next Post

योगी ने गोरखपुर को दी 130 करोड़ की सौगात

Next Post
योगी ने गोरखपुर को दी 130 करोड़ की सौगात

योगी ने गोरखपुर को दी 130 करोड़ की सौगात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d