उत्तर प्रदेश के शामली जिले की पुलिस ने AK-47 व 1300 कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी कई बड़ी अपराधिक घटनाओं में शामिल हो चुका है. घटना के दौरान पकड़े गए आरोपी के दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे.अनिल उर्फ पिंटू कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी के मर्डर में जेल भी जा चुका है. कुख्यात बदमाश अनिल उर्फ पिंटू मुजफ्फरनगर के गांव हडोली माजरा का रहने वाला है. आरोप है कि पकड़ा गया बदमाश अनिल उर्फ पिंटू मेरठ यूनिवर्सिटी के डीन राजीव सिंह पर हुए हमले में शामिल था.पकड़े गए बदमाश अनिल उर्फ पिंटू का साथी अनिल बंजी मेरठ यूनिवर्सिटी में डीन राजवीर सिंह पर हुए हमले में गिरफ्तार हुआ था. अनिल पर धर्मेंद्र किरठल व संजीव जीवा जैसे अपराधियों के गैंग के साथ अपराधिक घटनाओं शामिल रहने का भी आरोप है.

