BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी चुनाव: भाजपा के  30 स्टार प्रचारकों की सूची में टेनी और वरुण गांधी का नाम नहीं , सपा की सूचि में मुलायम, जया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी

by bnnbharat.com
January 23, 2022
in समाचार
यूपी चुनाव: भाजपा के  30 स्टार प्रचारकों की सूची में टेनी और वरुण गांधी का नाम नहीं , सपा की सूचि में मुलायम, जया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें से केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और सांसद वरुण गांधी के नाम नहीं है। बुधवार को जारी हुई इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, स्‍मृति ईरानी, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेन्‍द्र नागर, चौधरी भूपेन्‍द्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह ‘राजू भईया’, एसपी सिंह बघेल, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति, कांता कर्दम, रजनीकांत महेश्‍वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्‍द्र कश्‍यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटिक शामिल हैं।

सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के  पहले चरण के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हाल में भाजपा सरकार में मंत्री पद छोड़ कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य भी हैं। सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव रामलाल जी सुमन, सांसद जया बच्चन भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

 

आप की स्टार प्रचारकों की सूची में केजरीवाल, सिसोदिया जैसे 15 नाम

यूपी विधानसभा चुनाव में दांव आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने यूपी में 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुका है। जिसमें पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब भगवंत मान के सहारे उत्तर प्रदेश में भी वोट जुटाने का फैसला किया है। आप ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के अलावा भगवंत मान, इमरान हुसैन, गोपाल राय, विनय पटेल, सभजित सिंह, सोमेंद्र ढाका, वंशराज दुबे, शकील मिलक, नीलम यादव, सुरेंद्र चौधरी, राखी बिड़लान और सोमनाथ भारती को स्टार प्रचार बनाया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड के प्रस्तावित 80 स्कूल सीबीएसई से सम्बद्धता की तैयारी, आदर्श विद्यालय योजना के तहत 15 लाख बच्चों को लाभान्वित करने की योजना, मुख्यमंत्री करेंगे मोनिटरिंग

Next Post

कोरोना के कारण ICU में एडमिट सुप्रसद्धि गायिका लता मंगेशकर की हालत में सुधार, भतीजी रचना ने दी अपडेट

Next Post
कोरोना के कारण ICU में एडमिट सुप्रसद्धि गायिका लता मंगेशकर की हालत में सुधार, भतीजी रचना ने दी अपडेट

कोरोना के कारण ICU में एडमिट सुप्रसद्धि गायिका लता मंगेशकर की हालत में सुधार, भतीजी रचना ने दी अपडेट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d