उत्तर प्रदेश में सरकार ने पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में 5381 नए पदों को मंजूरी दे दी. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि ये पद साइबर क्राइम, फॉरेन्सिक साइंस, सोशल मीडिया, एसटीएफ व एटीएस आदि के लिए हैं.इसमें राजपत्रित श्रेणी के 86 व अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पद शामिल हैं. यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस बल में जरूरत के मुताबिक नए पदों को मंजूरी दी गई है.
नए पदों में राजपत्रित श्रेणी में अपर पुलिस महानिदेशक (dig) के सात, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 35 तथा संयुक्त निदेशक अभियोजन का एक पद शामिल है. एडीजी व आईजी के तीन-तीन पद तथा डीआईजी छह पद पुलिस कमिश्नरेट के जिलों के लिए सृजित किए गए हैं. एसपी के 32 पदों में से एक पद एटीएस, 17 पद लखनऊ/गौतमबुद्वनगर में पुलिस कमिश्नरेट, 11 पद कानपुर/वाराणसी नगर पुलिस कमिश्नरेट, एक पद साइबर क्राइम थाना तथा दो पद एटीएस के सुदृढ़ीकरण के लिए दिए गए हैं. साथ ही एएसपी के सात पदों में से एटीएस के लिए दो पद सृजित किया गया है.

