एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी में ढाई वर्ष बाबू सिंह कुशवाहा और ढाई वर्ष दलित समाज का सीएम बनेगा. तीन डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. ओवैसी रविवार को कुशीनगर, पडरौना और खड्डा विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे थे. भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है. पिछले चुनाव में रोजगार देने का वादा कर आए थे जो झूठा साबित हुआ. योगी समाज में नफरत फ़ैलाने का काम करते है जबकि ओवैसी व कुशवाहा नफरत मिटाने के काम करते है. आखिर भाजपा को बुचड खाना से क्या दिक्कत है. सवाल किया कि मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने पर बीजेपी सरकार को क्यों आपत्ति है. यदि इनको वोट देते हैं तो दस मार्च के बाद पेट्रोलियम पदार्थ भी महंगा होगा.

