मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के गुलावठी स्थित रामलीला मैदान में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जम कर बरसे. कहा कि लाल टोपी निर्दोष लोगों के साथ राम भक्तों के खून से सनी है. निर्दोष लोग और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी और मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के आरोपियों को लखनऊ में सम्मानित किया जाता था, ऐसे लोग यदि दोबारा से आये तो प्रदेश में फिर से दंगे-फसाद होंगे.
मुख्यमंत्री योगी ने पिछले पांच साल में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाया. कहा कि पिछली सरकार ने दंगा-फसाद कराने वालों को संरक्षण दिया और निर्दोष लोगों को फंसाया.
विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब . उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 में भी दो लड़कों ने गठबंधन किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी. दो लड़कों ने जोड़ी बनाई है और प्रदेश में सत्ता का सपना देख रहे हैं. जबकि मुजफ्फरनगर में जब सचिन और गौरव नामक युवकों की हत्या हुई थी तो लखनऊ में बैठा एक लड़का दंगाई और हत्यारोपियों को सम्मानित कर रहा था, जबकि दूसरा लड़का दिल्ली में बैठकर दंगाइयों को बचाने का प्रयास कर रहा था.केवल लिफाफा बदला है, जबकि लिफाफे में माल वही है. 10 मार्च के बाद इनकी पूरी गर्मी शांत हो जाएगी.
जहां पिछली सरकारों ने दंगा कराए थे पर अब दंगाई सोचते हैं कि सात पीढ़ी भी दंगे के नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगी. नोएडा में फिल्म सिटी, जेवर में एयरपोर्ट और डाटा सेंटर बनाया जा रहा है ताकि डिजिटल युग में प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके. सरकार ने कोविड महामारी के दौरान गरीब व बेरोजगार हुए लोगों को फ्री में राशन की डबल डोज दी. अब इन्हीं लोगों को 10 फरवरी को मतदान करते हुए विपक्ष को वोट से डबल डोज देने की जरूरत है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संचालन रमेश चंद जैन ने किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, वीरेंद्र लौर, नरेंद्र भाटी, लक्ष्मीराज सिंह, हरेंद्र पवार, धर्मेंद्र तेवतिया, सुंदर पाल तेवतिया, सुरेंद्र प्रधान, विनोद त्यागी, हरेंद्र पवार मौजूद रहे

