आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूचि जारी की . दूसरी लिस्ट में भी एमबीए, एलएलबी और पोस्टग्रेजुएट उतारे है. सामान्य वर्ग की सीटों पर अनुसूचित जाति/जनजाति को मौका दिया गया है. आप के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने ट्विट कर घोषित उम्मीदवारों को सफलता की शुभकामनाएं दीं. बताया कि सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टीव्. इससे पूर्व 16 जनवरी को 150 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी.
आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों के नाम
आम आदमी पार्टी ने आगरा इतमादपुर सीट पर सुमित जाटव (सुमित सिंह राण), आगरा के खेरागढ़ से बनवारी लाल शर्मा, अलीगढ़ के बरौली से सुनीता शर्मा, अलीगढ़ के छर्रा से सुशील कुमार बघेल, अलीगढ़ के कोल से मनोज शर्मा, बुलंदशहर से अनूपशहर में हरेन्द्र सिंह, बुलंदशहर के सिकन्दाबाद से जगबीर सिंह प्रधान, गाजियाबाद से ललित यादव, हापुर से वीर पाल सिंह, मथुरा के बलदेव से जीवन लाल जाटव, मथुरा के गोवर्धन से अनंत कौशिक, मथुरा से कृष्णा शर्मा, मेरठ के हस्तिनापुर में अनमोल, मेरठ के किठौर से राहुल, मेरठ के सरधाना से संजय गुप्ता, मेरठ के सिवालखास से कुलदीप उर्फ कल्याण गौतम, मुजफ्फरनगर से चरथावल सीट से यावर रौशन, मुजफ्फरनगर के खटौली से फिरदौस खान, मुजफ्फरनगर की सीट से आभा शर्मा और शामली के कैराना से अमित शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है.

