उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा की सीटों वाले इस प्रदेश में भाजपा 255 सीटें जीत कर एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजभवन पहुंचे. योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा. इससे पहले सीएम योगी ने पिछले कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक की. इस्तीफा देने के बाद सीएम योगी अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं. अनुमान है कि होली से पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में भाजपा नई सरकार का गठन कर ले.
उत्तर प्रदेश में जनता जनार्दन ने मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई वाली भाजपा को सत्ता का सिंहसन सौंपा है.यूपी में ऐसा 37 साल के बाद हुआ है कि परतु लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस लौटी हो. यूपी के योगी ही उपयोगी का सिद्धांत चल गया. भाजपा को उत्तर प्रदेश में 255 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस के खाते में दो और बसपा को एक सीट मिली. जीत का दंभ भरने वाली सपा को केवल 111 सीटों पर रह गयी. संतोष करना पड़ा है.

