मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग की कार्ययोजना पर आधारित प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि महिला कांस्टेबिल की बीट स्तर पर तैनाती की जाए. महिला बीट अधिकारी के साथ समस्त विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर गांव की महिलाओं से संवाद स्थापित करें और उन्हें महिला कल्याण के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराएं. साथ ही, सप्ताह में एक दिन नगरीय वॉर्डों और ग्राम स्तर पर ग्राम सचिवालय में एक वृहद अभियान संचालित करते हुए महिलाओं से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

