योगी आदित्यनाथ कैबिनट के अन्य सहयोगियों के साथ होली से पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह के भव्य होने की संभावना जताई जा रही है.
पीएम मोदी और शाह भी आएंगे शपथ ग्रहण में
भाजपा के पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

