BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार के मंत्र‍ियों को बांटे गए उनके व‍िभाग

by bnnbharat.com
March 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
योगी सरकार के मंत्र‍ियों को बांटे गए उनके व‍िभाग
Share on FacebookShare on Twitter

 

योगी कैबिनेट 2.0 के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास, तो दूसरे डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा विभाग मिला है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास और जतिन प्रसाद को पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्रालय दिया गया है. वहीं, सुरेश कुमार खन्‍ना को वित्‍त एंव संसदीय कार्य, सूर्य प्रताप शाही को कृषि, जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्‍कृति, लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास, धरमपाल सिंह को पशुधन और दुग्ध विकास और योगी सरकार की दलित चेहरा बेबी रानी मौर्या को महिला कल्याण मंत्रालय दिया गया है.

इसके अलावा नंद गोपाल गुप्‍ता ‘नंदी’ को औद्योगिक विकास, भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम एंव सेवायोजन, राकेश सचान को सूक्ष्‍म, लघु एंव मध्‍यम उद्यम, योगेंद्र उपाध्‍यय को उच्‍च शिक्षा, आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा और संजय निषाद को मत्‍स्‍य विभाग दिया गया है.

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपने पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्‍व, खाद्य सुरक्षा एवं औ‍षधि, प्रशासन, भूतत्‍व एवं खनिकर्म, अर्थ एंव संख्‍या राज्‍य कर एवं निबंधन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्‍थागत वित्‍त, नियोजन, राज्‍य संपत्ति, यूपी पुनर्गठन समन्‍वय, अवस्‍थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेभा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्‍याण एवं प्रान्‍तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन और न्‍याय एवं विधायी विभाग रखे हैं.

योगी ने नितिन अग्रवाल को आबकारी एवं मद्य निषेध, कपिल देव अग्रवाल का व्‍यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, रवींद्र जायसवाल को स्‍टाम्‍प तथा न्‍यायालय शुल्‍क एवं पंजीयन, संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा, गुलाब देवी को माध्‍यमिक शिक्षा, गिरीश चंद्र यादव को खेल एवं युवा कल्‍याण, धर्मवीर प्रजापति को कारागार एवं होमगार्डस, असीम अरुण को समाज कल्‍याण, अुनसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण, जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर को सहकारिता, दयाशंकर सिंह को परिवहन, नरेंद्र कश्‍यप को पिछड़ा वर्ग कल्‍याण एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण, दिनेश प्रताप सिंह उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश, व्‍यापार तथा कृषि निर्यात, अरुण कुमार सक्‍सेना को वन एवं पर्यावरण, जन्‍तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन और दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को आयुष, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग की जिम्‍मेदारी दी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC अब 22 मई तक बढ़ी

Next Post

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए

Next Post

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d