BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योग के साथ हो दिन की शुरुआत: राजीव शरण

by bnnbharat.com
May 14, 2022
in समाचार
योग के साथ हो दिन की शुरुआत: राजीव शरण
Share on FacebookShare on Twitter

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 39 दिन पहले एफओबी, डालटनगंज द्वारा कार्यालय प्रांगण में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सभी इकाईयों ने किया योगाभ्यास, योगोत्सव 2022 में शामिल होने की अपील

मेदिनीनगर (पलामू).21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 से 39 दिन पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा शुक्रवार, 13 मई को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यालय प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक श्री राजीव शरण ने उपस्थित सभी लोगों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया. इस दौरान श्री शरण ने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है, हम सबों को हर दिन योगाभ्यास के लिए जरूर समय निकालना चाहिए, बल्कि योग के साथ ही हमारी दिनचर्या यह हमारी प्राचीन कला है और आज इसके फायदों से पूरी दुनिया लाभान्वित हो रही है. उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने एवं बड़े पैमाने पर इसके प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया.

प्रात: 06 बजे से आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री राजीव शरण ने “ॐ संगच्छधवं संवदध्वं प्रार्थना से इसी शुरूआत की इसके बाद ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन ,घुटना चालन, ताड़ासन, वृक्षासन ,पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन एवं त्रिकोणासन का अभ्यास कराया. बैठकर किए जाने वाले अभ्यासों के क्रम में उन्होंने भद्रासन, वज्रासन ,अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन शशकासन, उत्तान मंडूकासन एवं वक्रासन, पेट के बल लेटकर करने वाले आसनों में- मकरासन, भुजंगासन एवं सलभासण, पीठ के बल लेटकर करने वाले आसनों में -सेतुबंध आसन ,उत्तानपादासन ,अर्ध हलासन ,पवनमुक्तासन कराया और अंत में शवासन की क्रिया कराई गई. पूर्वाभ्यास का अंत “सर्वे भवंतू सुखिना”प्रार्थना के साथ है और नित्य योग करने के संकल्प के साथ कराई गई. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री मनोज कुमार, सुफल भेंगरा, संतोष कुमार गुप्ता, कंचन अग्रवाल ,आशुतोष कुमार, मनोज अग्रवाल, सुरेश प्रसाद, कांति सिन्हा, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं बाल योगी के रूप में पलक त्रिशा, परिधि त्रिशा, परी ,प्रतीक अग्रवाल ने योगाभ्यास किया.

गौरतलब हो कि इस साल राष्ट्र स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत आयुष मंत्रालय ने 100 विभिन्न संगठनों की भागीदारी के साथ 13.03.2022 से शुरू होने वाले 100-दिवसीय उलटी गिनती कार्यक्रम शुरू किया है. इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती कार्यक्रम को मनाने के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) पर आधारित योग अभ्यासों और अन्य संबंधित गतिविधियों को आयोजित करने के लिए हर एक मंत्रालय को विशिष्ट तिथियां आवंटित की हैं, इसके तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 13 मई का दिन आवंटित किया गया था.
*

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का नीट पीजी टालने से इनकार

Next Post

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की

Next Post
करिश्मा ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d