धनबाद का प्रिंस खान खुलेआम कानून को ललकारता दिख रहा है. प्रिंस धनबाद वासेपुर डॉन फहीम खान के करीबी जमीन करोबारी नन्हे खान हत्या का मुख्य आरोपी है. उसपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है. वह व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है. विडियो के जरिये वह खुले आम धमकी देते रहता है. हत्यारोपी प्रिंस को पुलिस तलाश रही है बावजूद इसके वह व्यवसायियों को रंगदारी मांग हत्या की धमकी डेटा है. मंगलवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनिंग पदाधिकारी व कांग्रेस नेता मोहम्मद इजराफिल उर्फ लाला के रिश्तेदार के घर बमबाजी करवाई और फिर से रंगदारी की मांग की.
जानकारी के मुताबिक प्रिंस खान के दो गुर्गे बाइक पर सवार होकर सुबह करीब 4:30 बजे पहुंचे थे. दोनों मोहलीडीह स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर पर बमबाजी कर फरार हो गए. साथ ही एक पर्चा भी छोड़कर गए हैं, जिस पर छोटे सरकार यानी प्रिंस का नाम लिखा हुआ है. प्रिंस खान ने बमबाजी की जिम्मेदारी भी ली है. घटना के ठीक बाद प्रिंस खान ने मोहम्मद इसराइल को फोन कर बमबाजी की घटना का जिक्र किया और फिर से रंगदारी मांगी. मोहम्मद इजराफिल के दामाद को जान से मारने की भी धमकी दी गई.
मोहम्मद इजराफिल ने बताया कि पिछले 5 तारीख से ही वासेपुर के प्रिंस खान के द्वारा 2 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है, जिसकी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज करा दी गई है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है. बताया कि हमारे एक रिश्तेदार के घर पर बमबाजी की गई है. उसने मेरे दमाद को उड़ा देने की बात कही है

