BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया

by bnnbharat.com
May 31, 2022
in समाचार
रक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

 

रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने 31 मई, 2022 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के काउंटडाउन कार्यक्रम का नेतृत्व किया. सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) श्री बी आनंद, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष  डॉ. जी सतीश रेड्डी, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) श्री संजीव मित्तल तथा रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने में योग की भूमिका के बारे में एक प्रस्तुति दी.

 

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि योगाभ्यास शरीर और मन के बीच सामंजस्य प्रदान करके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने इस पारंपरिक विधा की विरासत को फिर से हासिल किया है.

 

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का यह दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम था. इस तरह का पहला कार्यक्रम 19 मई, 2022 को आयोजित किया गया था, जिसका नेतृत्व रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया था. उन्होंने लोगों से सुखी एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया था.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज हवाओं के साथ दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

Next Post

मुन्नी रजक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्यासी

Next Post
मुन्नी रजक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्यासी

मुन्नी रजक को राजद ने बनाया एमएलसी प्रत्यासी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d