रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर हैं. अब खबर आ रही है कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी. दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित आरके हाउस में होगी.वेडिंग वेन्यू आरके हाउस में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं. कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी. हालांकि, वेडिंग डेट को लेकर दोनों फैमिली की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है. दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी है. इसके बाद हल्दी, संगीत समेत सभी सेरेमनी होंगीं.

