यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी को मंथन शुरू हो गया है. शीर्ष नेतृत्व में बड़े परिवर्तन हो सकते है. 2014 में कांग्रेस की ख़राब प्रदर्शन के बाद सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने पद से इस्तीफा देने की बात की थी जिसे ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी AICWC ने इंकार कर दिया था. संभव है कि इस बार भी गाँधी परिवार पद से इस्तीफा दे. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभियान का नेतृत्व किया था. साल 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं.
बता दें कि चुनाव परिणामों के बाद सोनिया गाँधी ने रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी(सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है. जानकार बताते है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं.

