पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने खूंटी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) निधि के कथित गबन और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन देन के मामले में गिरफ्तार किया है.इस मामले में अब ईडी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से रांची के अंचल कार्यालय में पूछताछ कर रही है. इससे पहले झामुमो ने रवि केजरीवाल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए आरोप लगाया था.

