रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. वारदात के वक्त 70 वर्षीय मालम्बिका अपने घर में अकेली थीं, उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें चाकू मार दिया. वारदात में उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है.

