ईवीएम के रखरखाव की झंझट अब राँची में खत्म हो जाएगी. रांची में जिला निर्वाचन का ईवीएम वेयर हाऊस की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. भवन निर्माण विभाग ने इसके निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है. एक अनुमान के अनुसार करीब 7.65 करोड़ रुपये ईवीएम वेयर हाऊस की लागत होगी. 11 माह की अवधि में इस निर्माण को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है. की गयी है. 20 अप्रैल तक टेंडर भरने की अंतिम तिथि तय है. बता दें कि जिला निर्वाचन के पास अपना कोई वेयर हाऊस नहीं था. जिस वजह से इवीएम को मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम के गोदाम में रखा जाता था. वेयर हाउस बनने के बाद ईवीएम का बेहतर रख-रखाव होने के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था और पुख्ता हो सकेगी. बार-बार निरीक्षण भी नहीं करना पड़ेगा.

