रांची में खलारी थाना क्षेत्र में कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से धूल उड़ना के साथ प्रदुषण काफी बढ़ गया है. प्रबंधन ट्रांसपोर्टिंग कार्ग पर जल छिडकाव नही कर रहा है. इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने राय साइडिंग कॉलोनी में कोयला ढुलाई का काम ठप कर दिया. लोगों का कहना है कि कॉलोनी में संचालित आरसीएम रेलवे साइडिंग से उड़ती धूल से लोग परेशान है. धूल पर पानी छिड़काव के लिए कई बार मांग की गई लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया.
ढुलाई रोके जाने के बाद सड़क के दोनों ओर कोयला लदे डंपर की लंबी लाइन लग गई. कोयला ढुलाई रोके जाने की सूचना मिलने के बाद साइडिंग प्रबंधन की ओर से पानी का टैंकर मंगवाया गया. जिसके बाद पानी का छिड़काव किया गया. पानी का छिड़काव हो जाने के बाद कोयला ढुलाई का काम शुरू हो पाया. प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीसीएल द्वारा काम किए जाने की बात कही जा रही है लेकिन उनका कार्य नाकाफी साबित हो रहा है. इस वजह से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं.

