BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राँची: भरे शाम चौराहे पर वार्ड 17 के पार्षद पति जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
April 17, 2022
in समाचार
राँची: भरे शाम चौराहे पर वार्ड 17 के पार्षद पति जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

 

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों की हौसले कम नही हो रहे है. पुलिस का भय इन पर कम दिख रहा है. गोलियों की तड़तड़ाहट से राँची शहर के हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट के हफीज चौक गूंज उठा. वार्ड नंबर 17 की पार्षद शबाना खातून के पति व जमीन कारोबारी मो फिरोज उर्फ रिंकू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट के हफीज चौक के पास शनिवार की शाम साढ़े सात बजे यह वारदात हुई. रिंकू पत्थलकुदवा के रहने वाले थे.

घटना तब घटी जब रिंकू अपने दोस्त नौशाद के साथ स्कूटी से पत्थलकुदवा लौट रहे थे. इसी दौरान हफीज चौक के पास पीछे से दो बाइक सवार पहुंचे और स्कूटी में पीछे बैठे रिंकू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. चार राउंड गोली रिंकू के पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोग रिंकू को आलम नर्सिंग होम ले गए, जहां से उन्हें मेडिका ले जाया गया. जहाँ मेडिका के चिकित्सको ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मेडिका अस्पताल पहुंचे. वहां से शव के साथ पूरा हुजूम गुदड़ी स्थित घर लौटा. लोग आक्रोशित हैं, इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम हेमंत सोरेन का पद पर रहते पत्थर खदान की लीज लेने के आरोप का मामला पहुंचा निर्वाचन आयोग, बढ़ सकती है मुश्किलें

Next Post

झारखंड के बड़कागांव हिंसा मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी को 6-6 साल की सजा

Next Post
झारखंड के बड़कागांव हिंसा मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी को 6-6 साल की सजा

झारखंड के बड़कागांव हिंसा मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी को 6-6 साल की सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d