विद्या भारती के अखिल भारतीय साधारण सभा की बैठक इस बार राँची के कुदलूम स्थित आदित्य प्रकाश जालान शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होने वाली है. तीन दिनों तक चलने वाली बैठक इसी मार्च महीने के 25 से 27 तारीख को होगी. अखिल भारतीय बैठक के निमित्त प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्यवस्था बैठक हुई. बैठक में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री माननीय गोविंद चन्द्र मोहंत, उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री राम अवतार नरसरिया, कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान विष्णु जालान, रांची की मेयर आशा लकड़ा मुख्या रूप से उपस्थित थे.
गोविंद चन्द्र मोहंत व खयालिरण ने कहा अखिल भारतीय कार्यक्रम की तैयारियों की सामीक्षा की. श्री मोहन्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश को देखते लगता है कि झारखंड में होने वाली यह साधारण सभा यादगार होने वाली है. रांची की मेयर आशा लकड़ा ने हर सम्भव सहयोग की बात की. आयोजन समिति के नीरज कुमार लाल व्यवस्था सम्बन्धी विभाग के बारे में बताया. व्यवस्था के निमित्त संचों के प्रमुख और उप प्रमुख तय किए गए हैं. सभी संच प्रमुख अपनी – अपनी टोली के साथ बैठक कर 20 मार्च तक अपनी अपनी व्यवस्था पूर्ण करने का निर्णय लिया.
बैठक में विद्या विकास समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, भारतीय शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुशवाहा, राजीव कमल बिट्टू , विजय जालान, संजय जैन, सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता सहित 175 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे .
बता दे कि विद्या भारती सम्पूर्ण देश में संस्कार युक्त शैक्षिक विकास को प्रतिबद्ध एक संगठन है. सम्पूर्ण देश में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नाम से हजारों विद्यालयों का संचालन विद्या भारती के निर्देशन में होता है.
