राँची:-श्री महावीर मंडल रांची महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी एवं महामंत्री मुनचुन राय के नेतृत्व में चर्च रोड महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर मे पूजा कर सभी सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में तीसरी मंगलवारी शोभायात्रा जुलूस के लिए प्रस्थान किया गया एवं दोनों मंदिर में प्रसाद का वितरण समिति के द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि अष्टमी और नवमी को भव्य शोभायात्रा के साथ श्री महावीर मंडल रांची महानगर सम्मिलित होगी इस बार भी बाजा का प्रदर्शन बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा किया जाएगा. श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संरक्षक शेखर शरण अध्यक्ष कुणाल अजमानी महामंत्री मुनचुन राय संयोजक डॉक्टर दिलीप कुमार सोनी उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, कुणाल यादव, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, सुमन साहू,अमरनाथ सरकार राजेश्वर राजन, प्रेम सिंह,आदर्श कुमार सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए.

